| सूचना! :-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12.05.2026 को जारी सार्वजनिक सूचना के क्रम में NEET (UG)-2026 परीक्षा शुल्क रिफंड को लेकर नया नोटिस जारी किया है। NTA ने सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि NEET (UG)-2026 रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर बैंक खाते की जानकारी जमा करने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, ताकि परीक्षा शुल्क रिफंड की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से NEET (UG)-2026 पोर्टल में लॉगिन कर रिफंड लिंक पर क्लिक करके बैंक खाते की जानकारी भर सकते हैं। अभ्यर्थी चाहें तो बैंक विवरण की पुष्टि के लिए कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं। एक बार बैंक विवरण जमा करने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। सभी अभ्यर्थियों को Annexure-I में दिए गए विवरण सही-सही भरना अनिवार्य होगा।
बैंक खाते की जानकारी जमा करने की सुविधा 22 मई 2026 से 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे NEET (UG)-2026 परीक्षा शुल्क के लिए किसी भी प्रकार का चार्जबैक शुरू न करें।
CGSARKARIHUB.COM
|
Leave a Comment